Thursday, October 25, 2012

मटमैला चाँद - Nazm

आसमान की खातिर थे
चाँद सूरज आमादा,
भर सुबह को बाहों में,
अपने घर से निकला था,
रास्ते सब खाली थे,
रौशनी भी हलकी थी,
ओस-गीले पत्तो ने,
ख्वाब भर सितारों संग,
रात यूँ गुजारी थी,
जैसी मेरी यादों में,
तुम दुबक के आती हो,

चल के थक गया जब में,
बेंच के उस कोने पर,
हांफता सा बैठा था,
रास्ते पे तब जाने,
कोहरे की परतो से,
चाँद मैला निकला था,
नार एक बैठी थी,
मुझ से दूर कूड़े पे,
जाने कितनी बातें ले,
चेहरा मटमैला था,
चीथड़ों की साडी थी,
आबरू के खूंटे पे,
कितने किस्से साडी की,
गाँठ में छुपाये थे,

वक़्त के थपेड़ो से,
नैन बच के निकले थे,
कोपलो से होंठों पे,
गीत भूले बिसरे थे,
देख कर मुझे उसने,
आँख फिर झुका ली थी,
भौहे खिंची थी जैसे,
उर्वशी हो दिनकर की,
बेशरम सी नजरो से,
ताकता रहा उसको,
अंग की लचक में वो,
थी छबि अजंता की,
पर जवानी पे उसकी,
थी वो भारी मजबूरी,
चंद पैसो को कूड़ा,
चल रही थी चुनने वो,
ज्यूँ चला के अग्नि पे,
परखे कोई सीता को,

सोचता रहा फिर में,
क्यों वो इतनी सुन्दर थी,
कौन सी खुदाई वो,
उसके मन के अन्दर थी,
गौर से जो देखा तो,
जान पाया बातें में,
साथ उसके आँचल में
और भी थी आवाजें,

ये समज में आया है,
चाहे कोई आफत हो,
आबले हो आहों के,
या सफ़र के छालें हो,
रब्बरो सी रोटी या,
कंकरों की दाले हो,
धूंप कोई झुलसाती,
या सियाही रातो की,
चीथड़ों की छन्नी से,
छान के जब आती है,
लोरियों सी लगती है,

सुनके आज वो बच्चा,
गोद में माँ की देखो,
आँख मूंद सोया है,
जैसे कोई मंदिर में
मूरति हो कान्हा की,
खूबसुरती उसकी,
खूब उसके अन्दर है,
अपनी हो या गैरों की,
माँ हमेशा सुन्दर है

(Structure notes : Tried keepting it 212 (1 or 2) 222 like the nazm on bhookh by Javed Akhtar. Might have missed at places as did not bother about it while writing)

Sunday, October 21, 2012

સ્વપ્ન વનવાસ માં

મૌત હમણાં નહીં આવતી પાસ માં,
છે અધૂરા ઘણા સ્વપ્ન વનવાસ માં,
પ્રેમભર હાથ થી આપ જો કોળીયો,
તૃપ્ત થઇ જાવ હું, રોટલા- છાસ માં,
લાંચ સૌ આજ પ્રસાદ કહી આપશે,
ભક્ત મળશે નહિ એક, સો દાસ માં,
આભમાં ખૂન છે ડૂબતી સાંજ નું,
સૂર્ય જો શ્વાસ દે આખરી શ્વાસ માં,
આમતો આગવી છે પ્રભા ચાંદ ની,
પણ ચમક કોકની શ્વેત અજવાસ માં,
છે બધા નીર સૌ, આમ તો એક આ,
થેમ્સ સિંધૂ મહીં, કે હો બીયાસ માં,
કૃષ્ણ જેને કહે યુદ્ધ કર ધર્મ નું,
પાર્થ મળ્યો મને તે મોહનદાસ માં,
ભાવ માં ખોખલા, મદરસા, ગોખલા,
દેવ છે તોતડા શબ્દ પ્રયાસ માં,
છે ગણતરી ઘણી પુણ્ય ને પાપ ની,
શેષ કઈ ના મળે પણ તે અભ્યાસ માં,
અંધકાર ને સવાર, નવવધુ સી મળે,
પલ બે લાલાશ માં ને બે કંકાસ માં,
ફિલ્મ ના સ્ટેપ તું સીખવા કોક દી,
શ્યામ ને લઇ જજે, દાંડિયા રાસ માં,
રાડ પાળે ભલે આન્તડી ભૂખ થી,
લોરી ગા રાજવી ભોગ ની આસ માં,
સ્વર્ગ જેવું જગત કેમ ભડકી બળ્યું,
ફક્ત તણખો પડ્યો, ભૂલ થી ઘાસ માં,
'શાહ' ઈશ્વર થકી છે, કે છે ઈશ શાહ થી,
આમતો બંને સામ-સામે પ્રવાસ માં.

Friday, October 5, 2012

कहानी में सभी को कुछ गुनाह माफ़ होते है

बगावत में रिवायत को, कभी तुम मोड़ के चल दो,
यहाँ जो नींद में खोया, उसे झंझोड़ के चल दो,

कहीं पे बुन रहे है लोग सपने, तो कहीं यादें
सभी ये छोड़ पाओ तो, सभी ये छोड़ के चल दो

कहानी में सभी को कुछ गुनाह माफ़ होते है,
हमारी भी कहानी है, यही तुम सोच के चल दो

बड़ी थी महफिलें वो, तुम जहाँ से उठ के आये हो,
अकेला चाँद ये गजलें सुने तो बोल के चल दो,

नहीं आसान सीधा रासता तुम तक पहुँचने का,
कहीं मंदिर किसी पूजा से रस्ता मोड़ के चल दो

सभी अपने लगेंगे तुमको राजा भी भिखारी भी,
अगर ये मन के दरवाजे सभी तुम खोल के चल दो

बगावत में रिवायत को, कभी तुम मोड़ के चल दो,
यहाँ जो नींद में खोया, उसे झंझोड़ के चल दो

AddMe - Search Engine Optimization